पश्चिम बंगाल में 292 सीटों के रूझान उपलब्ध हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 31 सीटें जीत ली हैं और 181 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा ने 5 सीटें जीत ली है और 73 पर आगे है। निर्दलीय ने 1 सीट जीती है।

असम में 126 सीटों में से 125 के रूझान मिले हैं। भाजपा ने 8 सीट जीत ली है और 52 पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 3 सीट जीती हैं और 25 पर आगे है। असम गण परिषद ने 4 सीट जीत ली है और 7 पर आगे है।, एआईयूडीएफ- 14 सीटों पर आगे है। यूनाईटेड पीपुल्‍स पार्टी लिबरल ने 1 सीट जीती है और 07 पर आगे है। निर्दलीय और अन्‍य 03 सीटों पर आगे हैं।

तमिलनाडु में 234 के रूझान इस प्रकार हैं- डीएमके ने 2 सीट जीत ली है और 124 पर आगे है। ऑल इंडिया अन्ना डीएमके ने 2 सीट जीत ली है और  74 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस ने 1 सीट जीती और 15 पर आगे है। पीएमके 5, सीपीआई और सीपीएम 2-2 और वीसीके 3 और भाजपा 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

केरल में सभी 140 सीटों के रूझान मिल गए हैं- सीपीएम ने 30 सीट जीत ली है और 32 सीटों पर आगे चल रही है। सीपीआई ने 9 सीट जीत ली है और 8 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने 8 सीटें जीत ली हैं और 13 पर आगे है। आईयूएमएल ने 10 सीट जीती हैं और 06 पर आगे है। अन्य 09 सीटों पर आगे हैं।

पुद्दुचेरी में कुल 30 सीटों में से 25 सीटों के रुझान और परिणाम मिल गए हैं –

ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 9 सीट जीत ली हैं और 2 पर आगे चल रही है। भाजपा ने 3 सीट जीत ली हैं और 1 पर आगे चल रही है। डीएमके ने 3 सीट जीत ली है और 1 पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 2 सीट जीत ली है और 3 सीटों पर आगे है।

  • Website Designing