कोरबा (आईपी न्यूज)। हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में 14 से 20 दिसम्बर तक राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। दक्षता विभाग द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिये ऊर्जा संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए ऊर्जा की बचत हेतु विभिन्न कारगर उपायों एवं उनके परिपालन पर जागरूकता हेतु कविता, नारा, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें संयंत्र में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शुक्रवार को आयोजित हुए समापन समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं कारखाना प्रबंधक सुनील नायक ने समापन समारोह के अध्यक्ष की आसंदी से ईंधन की बचत करने हेतु छोटी दूरियों को पैदल चलकर पूरा करने एवं पूल वाहनों का उपयोग करने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से राजस्व की भी बचत होगी। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता संदीप श्रीवास्तव ने आवश्यकता अनुसार ही ऊर्जा उपकरणों के उपयोग पर विशेष बल दिया। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता (फ्यूल मैनेजमेंट) ने भविष्य के लिये ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता हेतु छोटी- छोटी सावधानियों एवं उपायों को अपनाते हुए ऊर्जा की बचत करने की दिशा में प्रयासरत रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन दक्षता विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएस पैकरा द्वारा व्यक्त किया गया। दक्षता प्रकोष्ठ के आरएस पैकरा अधीक्षण अभियंता के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता द्वय एमपी नायक एवं श्री तारम ने योगदान प्रदान किया।
इन्होंने जीता पुरस्कार
ऊर्जा संरक्षण पर नारा प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग से प्रतीक शुक्ला प्रथम, संगीता कश्यप द्वितीय, एलपी राठौर तृतीय स्थान। तकनीकी कर्मचारी वर्ग से आरके जैस प्रथम, रविन्द्र साहू द्वितीय, राजेश कुमार चैधरी तृतीय। कार्यालयीन कर्मचारी वर्ग से एचएन राठौर प्रथम, ठेका कर्मचारी वर्ग से शिल्पा प्रथम, सुलेखा द्वितीय स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग से ओम प्रकाश रात्रे प्रथम, प्रतीक शुक्ला द्वितीय, गायत्री महिलांगे तृतीय। तकनीकी कर्मचारी वर्ग से रविन्द्र साहू प्रथम, आरके जैस द्वितीय, राजेश चैधरी तृतीय। कार्यालयीन कर्मचारी वर्ग से एचएन राठौर प्रथम, ठेका श्रमिक वर्ग से सुलेखा प्रथम, शिल्पा को द्वितीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में अधिकारी वर्ग से प्रतीक शुक्ला प्रथम, गायत्री महिलांगे द्वितीय, आरके शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। तकनीकी कर्मचारी वर्ग से रविन्द्र साहू प्रथम, राजेश चैधरी द्वितीय। कार्यालयीन कर्मचारी वर्ग से एचएन राठौर प्रथम स्थान पर रहे।
बच्चों ने भी की थी भागीदारी
ऊर्जा की बचत एवं संरक्षण विषय अधिकारियों, कर्मचारियों के बच्चों हेतु विभिन्न आयु वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इनमें आरूष कंवर, परी तिवारी, ज्योत्सना भगत, आशा लता राज, विकास कंवर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, भूमि देवांगन, अनिष्का सिंह कंवर, अग्रदूत बनर्जी, रितिका पाटले, शैलेंद्र सिंह द्वितीय तथा वंशिका कंवर, प्रतिष्ठा मार्कण्डेय, यशवर्धन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी को पुरस्कार प्रदान किया गया।
ये थे निर्णायक
संयंत्र में कार्यरत एमएस खान अधीक्षण अभियंता (संचालन), दिव्या गड़पाले अधीक्षण अभियंता (एमपी), कार्यपालन अभियंता रूमा पॉल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पंजल कोले की धर्मपत्नी श्रीमती वंदना कोले।

  • Website Designing