कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 2016 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने डी.एम.के. पार्टी के साथ गठबंधन में 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह दशमलव चार सात प्रतिशत वोट लेकर आठ सीटें जीती थीं।

कांग्रेस को अभी चार और प्रत्याशियों के नाम घोषित करने हैं। इस बार कांग्रेस का पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधा मुकाबला है।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की आज घोषणा कर सकती है।

डी.एम.के. पार्टी की सहयोगी मार्कवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी कल अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

कन्याकुमारी में लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने सांसद वसंत कुमार के अभिनेता बेटे विजय कुमार को टिकट दिया है। वसंत कुमार का पिछले साल निधन हो गया था। इस बीच, लोकसभा सदस्य विष्णुवर्धन ने कल चेन्नई में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के आगे धरना दिया।

  • Website Designing