कोरबा (आईपी न्यूज)। कोरबा जिले में धान खरीदी से पहले धान के अवैध भण्डारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। जांच दलों ने पांचों विकासखण्ड में 25 संदिग्ध कोचियों और व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई की और एक हजार 626 क्विंटल 62 किलो धान जब्त किया। पिछले तीन दिनों में एक हजार 776 क्विंटल 87 किलो अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त किये गये धान की अनुमानित कीमत 44 लाख रुपए से अधिक है।
जांच दल द्वारा पाली विकासखण्ड में चार व्यापारियों के यहां से 257 क्विंटल, कटघोरा विकासखण्ड में चार व्यापारियों के यहां से 335 क्विंटल, करतला विकासखण्ड में एक व्यापारी के यहां से 30 क्विंटल, कोरबा विकासखण्ड में चार व्यापारियों के यहां से 45.6 क्विंटल और पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में बारह व्यापारियांे के यहां से 959 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कटघोरा विकासखण्ड के नुनेरा के व्यापारी संतोष साहू के यहां चार कमरों में रखे 227 क्विंटल धान को जब्त कर सील कर दिया गया। पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में गुरसियां के व्यापारी भरत अग्रवाल के यहां 178 बोरी अवैध धान, मोहन लाल अग्रवाल के यहां 77 बोरी अवैध धान और राजेष कुमार जायसवाल के यहां 12 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। ग्राम पचरा के चन्द्रदत्त जायसवाल के यहां 66 बोरी और चारूदत्त जायसवाल के यहां 120 बोरी अवैध धान पकड़ा गया है। सेमरा के कामता प्रसाद के यहां 185 बोरी, पसान के राजकुमार जायसवाल के यहां 20 बोरी, जटगा के प्रदीप जनरल स्टोर से 21 बोरी, बंजारी के अशोक बंजारी से 34 बोरी, झिनपुरी के दीवाकर पाण्डेय के यहां से 34 बोरी, शिवनारायण सिंह के यहां से 134 बोरी और अश्वनी कुमार के यहां से 78 बोरी अवैध रूप से भण्डारित धान जब्त किया गया। नुनेरा मंे जांच दल ने व्यापारी संतोष साहू के यहां दबिश देकर 227 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। डूमरकछार के व्यापारी किताब सिंह के यहां से साढ़े छह क्विंटल धान, तिवरता के नंद किशोर अग्रवाल के यहां से 17 क्विंटल, शुभम जायसवाल के यहां से साढ़े छह क्विंटल, अखरपाली के प्रकाश किराना स्टोर से जाॅच दल ने 256 क्विंटल, बिरदा के रामनारायण राजवाड़े किराना स्टोर से 30 क्विंटल, यशवंत राजवाड़े के यहां से 25 क्विंटल और विवेक राजवाड़े किराना स्टोर से 24 क्विंटल अवैध रूप से भण्डारित धान जब्त किया है। जांच दल ने करतला विकासखण्ड में चिकनीपाली के अनंतराम साहू के यहां छापा मार कर 30 क्विंटल अवैध धान पकड़ा है। उरगा के गणेष ट्रेडर्स के यहां से जांच दल ने आठ क्विंटल 80 किलो, बुंदेली के ताराचंद साहू के यहां से बीस क्विंटल, कोरकोमा के नरेश जनरल स्टोर से 11 क्विंटल 60 किलो और पण्ड्रीपानी के पंचदेव गिरी के यहां से पांच क्विंटल 20 किलो अवैध धान जब्त किया गया है।
जारी रहेगी कार्रवाई: कलेक्टर किरण कौशल
कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने इस संबंध में बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसी भी परिस्थिति मंे प्रदेश के किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदने के फैसले के बाद बड़े पैमाने पर अवैध धान की आवक और भण्डारण से सावधान जिला प्रशासन ने संदिग्ध कोचियों और व्यापारियांे के यहां जांच की कार्रवाई शुरू की है।

  • Website Designing