Pic Source : Google

कोलकाता (IP News- Election Desk). पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बावजूद दीदी के आगे भाजपा नेतृत्व बौना साबित हुआ है। सोमवार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 213 सीटें तृणमूल कांग्रेस ने जीत ली हैं। आइए जानते हैं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को कितने फीसदी और कितने वोट मिले:

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार टीएमएसी को 47.95 फीसदी यानी 2 करोड़ 87 लाख 24 हजार 521 वोेट मिले हैं।

भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 200 सीटों पर जीत का दावा किया था, लेकिन पार्टी के खाते में 77 सीटें ही आईं हैं। भाजपा ने 2016 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 74 सीटों की बढ़त बनाई है। भाजपा को 38.12 यानी 2 करोड़ 28 लाख 38 हजार 547 वोट मिले हैं। पश्चिम बंगाल में ंभाजपा मुख्य विपक्षी दल रहेगा।

तीसरी पार्टी कौन

टीएमएसी, भाजपा के बाद सबसे अधिक वोट शेयर माकपा का रहा है। माकपा को 4.73 प्रतिशत मत मिले। 28 लाख 35 हजार 43 वोट पड़े। माकपा, कांग्रेस व अन्य ने गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस का हाल

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को पहुंचा है। पार्टी का उम्मीदवार एक भी सीट पर जीत दर्ज नही ंकर सका। कांग्रेस ने माकपा सहित अन्य के साथ मिलकर चुनाव लड़ा थ। पार्टी ने 92 विधानसभा क्षेत्रों में ही प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस के खाते में 2.93 फीसदी यानी 17 लाख 57 हजार 131 वोट पड़े। कहा जा रहा है कांग्रेस ने आंतरिक तौर पर टीएमएसी को ही सपोर्ट किया। राहुल गांधी ने भी केवल एक चुनावी सभा की। पार्टी का कोई भी बड़ा नेता चुनाव प्रचार में नहीं उतरा।

इनको गई 2 सीटें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, लेकिन चुनाव 292 सीटों पर ही हुए। इनमें 213 पर टीएमएसी 77 पर भाजपा को जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने विजय हासिल की है। राष्ट्रीय मजीलस सेक्यूलर पार्टी ने एक सीट जीतने में सफलता प्राप्त की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing