Abhijit Pati
Abhijit Pati

कोरबा (IP News). दुनिया की जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स इंडिया के मई के संस्करण में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) के सीईओ एवं निदेशक अभिजीत पति को स्थान मिला है। फोर्ब्स में प्रकाशित आलेख में बालको सीईओ श्री पति ने भारत की प्रगति में एल्यूमिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला है। यह आलेख Harnessing The Country’s Growth Strategy शीषर्क के साथ प्रकाशित हुआ है। इसमें बालको के योगदान को प्रमुखता के साथ रेखांकित किया गया है। सीईओे ने बालको द्वारा संपादित किए जा रहे सामाजिक सरोकार के कार्यों का भी उल्लेख किया है। जिसके तहत रोजगार सृजन, सामुदायिक विकास और कोरोना संकटकाल में राज्य व जिले को सहयोग करने के साथ जरूरतमंदों को कैस मदद पहुंचाई जा रही है, इसका भी जिक्र किया गया है।

फोर्ब्स मैगजीन ने अपने मई के अंक में विश्व अर्थव्यवस्था में योगदान वाले उद्यमियों सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को स्थान दिया गया है।

यहां बताना होगा कि फोर्ब्स इनकारपोरेट, एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है। पत्रिका का प्रकाशन द्वि-साप्ताहिक होता है। फोब्र्स की 60 लाख से भी ज्यादा पाठक संख्या है। भारत सहित कई देशों फोर्ब्स का प्रकाशन होता है। देखें आलेख:

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing