कोरबा (आईपी न्यूज)। भाजपा ने जिला कोरबा में स्थित नगर पालिका परिषद कटघोरा, दीपका तथा नगर पंचायत पाली व छुरी के वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी करने के दौरान पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, महामंत्री द्वय तरुण मिश्रा, संजय भावनानी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, श्रीमती रुकमणी नायर, सतविंदर पाल सिंह बग्गा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी सहित कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा मौजूद थे। नगर पालिक निगम कोरबा की सूची देर शाम तक जारी करने की बात कही जा रही है। कुछ वार्डोंं को लेकर पेंच फंसा हुआ है। संभागीय चयन समिति इसके देख रही है।

  • Website Designing