बिलासपुर (आईपी न्यूज)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में स्थित निजी अस्पताल श्रीराम केयर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। अस्पताल में 18 वर्षीय छात्रा के साथ दो वार्ड ब्वाय द्वारा दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। अस्पताल में दुष्कर्म की घटना होने से हड़कंप मचा गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की बेहोशी का फायदा उठाकर अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। अस्पातल शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित है। मौके पर पहुंची पुलिस विवेचना कर रही है। पीड़िता ने इशारे में पिता से पेन-कागज मांगकर घटना की हकीकत बताई है।

श्रीराम केयर का संचालन डा. अमित सोनी व उनकी पत्नी डा. नताशा सोनी द्वारा किया जाता है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के संचालक द्वारा मामले को दबाए जाने के लिए जोर लगाया जा रहा हैै। बताया गया है कि इस निजी अस्पातल पर मनमानी तरीके से बिलिंग करने सहित इलाज में लापरवाही जैसे कई आरोप लग चुके हैं।

  • Website Designing