ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का आज निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। प्रिंस ने 1947 में ब्रिटेन की राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी जो ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महिला थी।

प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ की शादी 1947 में हुई थी। एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप का एक महीने तक अस्पताल में इलाज होने के बाद उन्‍हें छुट्टी दे दी गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रिंस फिलिप के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ब्रिटेन की जनता तथा शाही परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि उनका सैन्य सेवा में एक विशिष्ट स्थान था और उन्‍होंने कई सामुदायिक सेवा के लिए की गई पहल में अग्रणी भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे ब्रिटेन के नागरिकों और शाही परिवार के साथ हैं।

 

  • Website Designing