कोरबा (आईपी न्यूज)। भाजपा ने नगर पालिक निगम रायगढ़ व बिलासपुर नगर पालिक निगम के वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायगढ़ में वार्ड क्रमांक 12, 20 और 28 नम्बर में पेंच फंसा हुआ है। इन तीनों वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। अब निगम कोरबा के वार्डों की सूची का इंतजार है। इधर, कांग्रेस की बैठक चल रही है। संभावना है रात तक कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया जाएगा। नामांकन को तीन दिन शेष रह गए हैं।

  • Website Designing