कोरबा (आईपी न्यूज)। शनिवार को भास्कर समूह द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। यह शिविर दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेश अग्रवाल के जन्मदिन पर उनकी याद में लगाया गया था। भास्कर समूह द्वारा जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कोरबा स्थित जिला चिकित्यालय में आयोजित हुए कैम्प में 35 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। ब्लड डोनेशन कैम्प की खास बात यह रही कि 62 साल के बुजुर्ग से लेकर महिला व युवा वर्ग ने भी रक्तदान कर जागरूक और उपयोगी नागरिक होने का संदेश दिया। जिला चिकित्सालय के शिविर की शुरुआत 62 वर्षीय जितेन्द्र सिंह द्वारा रक्तदान किए जाने से हुई। पार्षद महेन्द्र सिंह चैहान व उनकी बेटी अनुष्का ने ब्लड डोनेट किया। संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर रक्तदान किया गया। इस कैम्प का समन्वय भास्कर कोरबा के ब्यूरो प्रमुख मनोज शर्मा व उनकी टीम ने किया। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डा. अरूण तिवारी, डा. जात्रा, श्रीमती वीणा मिस्त्री सहित ब्लड बैंक के अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
गेवरा एनसीएच में सीआईएसएफ जवान सहित 30 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
इसी तरह एसईसीएल गेवरा स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में 30 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। यहां भी विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों सहित अन्य ने रक्तदान करने के साथ ही कैम्प के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। ब्लड डोनेट करने वालों में सीआईएसएफ जवान भी शामिल थे। गेवरा शिविर का समन्वय सुशील तिवारी द्वारा किया गया। अस्पताल के सीएमएस एके बहरा ने भास्कर के इस आयोजन की प्रशंसा की। यहां प्रथम रक्तदाता अशोक डे का श्री बहरा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।

  • Website Designing