कोरबा (आईपी न्यूज)। बुधवार को एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक ट्रेड यूनियन की क्लास का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस विद्यासागर गिरि, राष्ट्रीय सचिव एटक एवं संपादक ट्रेड यूनियन रिकॉर्ड ने उपस्थितजनों को लेनिन एवं कार्ल मार्क्स  के सिद्धांतों के बारे में बताया।दास प्रथा, सामंतवाद, पूंजीवादी व्यवस्था, समाजवाद, कम्युनिस्ट, श्रम, धर्म, वर्ग, राज्य सत्ता, श्रम मूल्य निर्धारण, राष्ट्रवाद आदि विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर एसकेएमएस (एटक) के केंद्रीय महामंत्री हरिद्वार सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव दीपेश मिश्रा, कंपनी सुरक्षा समिति के सदस्य कामरेड धर्माराव, गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव एलपी अघरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, गेवरा के सचिव एलपी चंद्रा उपस्थित थे। ट्रेड यूनियन प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से 45 वर्ष से कम आयु के 42 सदस्य उपस्थित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को भी चलेगा।

  • Website Designing