अहमदनगर के सिविल अस्पताल के ICU यूनिट में आग लगने से 10 मरीज़ों की मौत

महाराष्ट्र में अहमदनगर के सिविल हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अस्पताल के ICU में लगी आग से 10 लोगों की जान चली गई है।

महाराष्ट्र में अहमदनगर के सिविल हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। अस्पताल के ICU में लगी आग से 10 लोगों की जान चली गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। जिस दौरान यह आग लगी, उस समय ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है।

अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया कि “शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वार्ड में 17 मरीज़ थे। एक मरीज की हालत नाजुक है। 10 मरीज़ों की मृत्यु हुई और 6 मरीज़ों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।“

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि, अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के आईसीयू यूनिट में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु हुई। एक गंभीर रूप से घायल है। हम जांच करेंगे कि अस्पताल का ’फायर ऑडिट’ किया गया था कि नहीं। जो दोषी होंगे उनके ख़लिफ़ कार्रवाई होगी। मृतक के पिरजनों को सीएम आर्थिक मदद देंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing