Advertisement

नई दिल्ली, 20 सितम्बर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से इस साल जुलाई में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 24.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 18 लाख 23 हजार नए सदस्य जुड़े हैं।

आंकड़ों के अनुसार इन सदस्‍यों में से 10 लाख से अधिक नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा कवर के दायरे में आए हैं, जिनमें से 57 फीसदी से ज्यादा 18 से 25 साल की आयु के हैं।

जुलाई में ईपीएफओ में शामिल होने वाले कुल नए सदस्यों में महिलाओं का प्रतिशत 27 दशमलव पांच-चार है। इससे पता चलता है कि संगठित कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement