भाजपा से इस्तीफा देने वाले 2 विधायक कांग्रेस में शामिल, सुदीप रॉय बर्मन ने कहा- कई विधायक और तैयार

उन्होंने कल त्रिपुरा विधानसभा में अपने विधायक पदों से इस्तीफा दे दिया और भाजपा भी छोड़ दी थी। आज सुबह दोनो नेताओं ने राहुल गांधी के आवास पहुंच मुलाकात की।

नई दिल्ली, 08 फरवरी। त्रिपुरा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के पहले दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के दो विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्होंने कल त्रिपुरा विधानसभा में अपने विधायक पदों से इस्तीफा दे दिया और भाजपा भी छोड़ दी थी। आज सुबह दोनो नेताओं ने राहुल गांधी के आवास पहुंच मुलाकात की।

पार्टी में शामिल होने के बाद सुदीप रॉय बर्मन ने एएनआई से चर्चा करते हुए कहा, “मेरे साथ आशीष कुमार साहा भी पार्टी भी शामिल हुए हैं, बहुत सारे विधायक तैयार हैं लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से वो दो-तीन महीने और रूकना चाहते हैं।“

सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी अजॉय कुमार ने कहा कि ये ट्रेलर है, ये 11-12 विधायकों की ज्वाइनिंग की कहानी होगी। दो और विधायकों ने मुलाकात की है, वो कुछ कानूनी अड़चन की वजह से अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing