Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL मुख्यालय के 6 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

SECL मुख्यालय के 6 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।

Advertisement

बिलासपुर, 31 दिसम्बर। 31 दिसम्बर, 2024 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार एवं सीवीओ श्री हिमांशु जैन की उपस्थिति में श्री एस. भट्टाचार्जी मुख्य प्रबंधक (खनन), श्री बलराम भोई वरीय डीईओ परिवहन विभाग, श्रीमती दुर्गा देवी वरीय डीईओ वित्त विभाग, श्री साजन सी. वी. असिस्टेंट सुपरवाइजर परिवहन विभाग, श्रीमती जोया चौधरी केटेगरी 2 उत्खनन विभाग, श्री रामजियावन वस्त्रकार कुक को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (कार्मिक / औद्योगिक संबंध) श्री वरुण शर्मा ने निभाया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: