Advertisement

30.09.2025 को एसईसीएल (SECL) मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 8 कर्मियों को मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (पर्यावरण/वन विभाग) बी. के. जेना एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में श्री समित मुखर्जी, महाप्रबंधक, ईएंडटी , श्री प्रभाकर सहाय, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), उत्खनन विभाग, श्रीमती रीता त्रिवेदी, मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन/कल्याण विभाग, श्री के. प्रसाद राव, सहायक प्रबंधक (सचिवीय), निदेशक (वित्त) सचिवालय, श्री टी. एन. राव, सहायक अभियंता (ईएंडएम), नगर प्रशासन विभाग, श्री सुभाष कुमार त्रिपाठी, सहायक अभियंता, नगर प्रशासन विभाग, श्री संजय कुमार प्रसाद, वरिष्ठ डीईओ, नगर प्रशासन विभाग, श्री हीरा प्रसाद पटेल, कुक, नगर प्रशासन विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement