कोरबा, 26 जुलाई (Industrial Punch Desk) : कोयला दुनिया का प्रमुख ऊर्जा स्रोत है। इस स्रोत का मुख्य उत्पादन देश है चीन और इसके बाद नम्बर आता है भारत का। चीन 51.7 फीसदी वैश्विक हिस्सदारी के साथ पूरे विश्व की जरूरत का आधे से ज्यादा कोयला उत्पादन (Coal Production) करता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 में वैश्विक कोयला उत्पादन 9.24 बिलियन टन (9241.5 मिलियन टन) दर्ज किया गया। 2023 के मुकाबले यह 0.9 प्रतिशत अधिक था। 2024 में चीन (China) ने 4780 मिलियन टन (MT) कोयला उत्पादन किया, जो पूरी विश्व के उत्पादन का 51.7 फीसदी है। चीन कोयले का सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक भी है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
चीन के बाद भारत (India) में सबसे अधिक कोयला उत्पाद होता है। भारत में 2024 में 1085.1 मिलियन टन (MT) कोयला उत्पादन दर्ज हुआ। इस लिहाज से भारत की वैश्विक हिस्सेदारी 11.7 फीसदी रही। भारत के कोयला उत्पादन की ग्रोथ 11.7 फीसदी है, जबकि चीन की ग्रोथ 0.9 प्रतिशत है।
चीन और भारत के बाद इंडोनेशिया (Indonesia) कोयला उत्पादन के मामले में विश्व स्तर पर तीसरे नम्बर पर है। इंडोनेशिया ने 2024 में 836.1 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया। इंडोनेशिया की वैश्विक हिस्सदारी 9 प्रतिशत की है और 7.6 फीसदी का वाषिर्क ग्रोथ है। कोयला उत्पादन के मामले में चौथा एवं पांचवा नम्बर यूएस (US), आस्ट्रेलिया (Australia) का आता है।
वैश्विक हिस्सेदारी (%) के साथ कोयला उत्पादन में अग्रणी विश्व के टॉप 10 देश (2024 के उत्पादन के आधार पर) :
- China : 4780.0 MT (51.7%)
- India : 1085.1 MT (11.7%)
- Indonesia : 836.1 MT (9.0%)
- U.S. : 464.6 MT (5.0%)
- Australia : 462.9 MT (5.0%)
- Russian Federation : 427.2 MT (4.6%)
- South Africa : 235.0 MT (2.5%)
- Kazakhstan : 112.6 MT (1.2%)
- Mongolia : 106.5 MT (1.2%)
- Germany : 91.9 MT (1.0%)









