Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन 9.4.0 : कामगारों के परिजनों ने जंतर मंतर पर दिया धरना, राज्यसभा...

9.4.0 : कामगारों के परिजनों ने जंतर मंतर पर दिया धरना, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी पहुंचे, देखें वीडियो :

उन्होंने कहा कि वे ऐसे मजदूरों के साथ खड़े हैं। इस मुद्दे को सदन में भी उठाया गया है। इस संदर्भ में कोयला मंत्री ने गोलमोल जवाब दिया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 28 मार्च। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर मेडिकल अनफिट (Medical Unfit) की धारा 9.4.0 का लाभ फिर देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें गंभीर बीमारी से ग्रसित और कार्य करने में अक्षम कोयला कामगारों के परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में जुटे।

इसे भी पढ़ें : 9.4.0 : CIL प्रबंधन ने अपने की मंत्री को किया गुमराह!, चेयरमैन के कथन को रेड्डी के पत्र में चिपका दिया

धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर आप (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Rajya Sabha member Sanjay Singh) ने भी अपना समर्थन दिया। संजय सिंह ने राज्यसभा में 9.4.0 के मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। उन्होंने इसको लेकर कोयला मंत्री को पत्र लिखा था। धरना

Advertisement

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त और कार्य करने में अक्षम कामगारों के आश्रितों को नौकरी देने का नियम कोल इंडिया (CIL) ने बनाया था, लेकिन इसका लाभ देना बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : 9.4.0 : सीटू के रामनंदन और एचएमएस नेता नाथूलाल बोले- कोयला मंत्री गलत तथ्य पेश कर रहे

 

उन्होंने कहा कि वे ऐसे मजदूरों के साथ खड़े हैं। इस मुद्दे को सदन में भी उठाया गया है। इस संदर्भ में कोयला मंत्री ने गोलमोल जवाब दिया है। संजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई छोटी नहीं है। इस लड़ाई को लड़ने के लिए कामगार, यूनियन और राजनीतिक दलों को लामबंद करना होगा। यह कर्मचारियों से जुड़ा मुद्दा है।

इंटक नेता एसक्यू जामा भी धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे थे। संजय सिंह का उद्बोधन, देखें वीडियो :

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट