नई दिल्ली, 23 फरवरी। पूर्व सांसद डा. जी संजीवा रेड्डी को एक दफे फिर से भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का अध्यक्ष चुना गया है। डा. रेड्डी 93 साल के हैं।

नई दिल्ली में आयोजित हुए दो दिवसीय 33वें अधिवेशन में केन्द्रीय कार्यकारिणी का चयन किया गया। इस अधिवेशन में छह हजार से अधिक डेलिगेट एवं 18 सौ काउंसिल सदस्यों ने भागीदारी की।

18 फरवरी, 1930 को जन्म लेने वाले जी संजीवा रेड्डी निजाम सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। 1948 में वे एक युवा कार्यकर्ता के रूप में ट्रेड यूनियन आंदोलन में शामिल हुए थे। 1950 में आंध्र प्रदेष शाखा के महासचिव चुने गए। 1954 में उन्हें इसके अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया, जिस पद पर वे आज तक बने हुए हैं। इसके अलावा डा. रेड्डी बिजली, कोयला, स्वास्थ्य, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, रसायन, नगरपालिका, सीमेंट, इस्पात, सिगरेट और तम्बाकू आदि क्षेत्रों श्रमिक संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और अभी कुछेक में अध्यक्ष के पद विराजमान हैं। जी संजीवा रेड्डी को विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। डॉ. रेड्डी पहली बार 3 अगस्त, 1994 को इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिष्ठित पद के लिए चुने गए थे और तब से वे लगातार इस पद के लिए चुने जा रहे हैं। अगस्त 2006 से अगस्त 2012 तक वे राज्यसभा सदस्य रहे।

Dr. G. Sanjeeva Reddy, Profile

  • 1962-1967 Member, Andhra Pradesh Legislative Assembly
  • 1967-1972 Member, Andhra Pradesh Legislative Assembly
  • 1968-1971 Cabinet Minister for Labour, Employment, Training and Rehabilitation, Government of Andhra Pradesh
  • April 2006 Elected to Rajya Sabha
  • June 2006-May 2009 and Aug. 2009 onwards Member, Parliamentary Committee on Industry
  • Sept. 2006 onwards Member, Parliamentary Committee on Papers Laid on the Table
  • Dec. 2006-May 2009 Member, National Board for Micro, Small and Medium Enterprises
  • Aug. 2007-May 2009 Member, Sub-Committee-III for Heavy Industries and Public Enterprises of the Parliamentary Committee on Industry
  • Aug. 2009-Aug. 2010 Member, Parliamentary Committee on Labour
  • Aug. 2009 onwards Member, Consultative Committee for the Ministry of Heavy Industries and Public Enterprises
  • September 2010 onwards Member, Parliamentary Committee on Industry
  • Aug. 1994 onwards President Indian National Trade Union Congress (INTUC)
  • September 2010 onwards director Indian Institute of Management(IIM) Rohtak
  • Jan. 2011 onwards Vice president, International Trade Union Confederation Belgium
  • Feb. 2011-Nov. 2015 President International Trade Union Confederation-Asia Pacific Region-Singapore
  • Website Designing