कोरबा, 27 अगस्त। संदीप सुधाकर परांजपे (Sandeep Sudhakar Paranjape) को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के निदेशक (तकनीकी) पद पर नियुक्ति के लिए चुना गया है। यह चयन 27 अगस्त, 2025 को आयोजित लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक के दौरान किया गया।
इसे भी पढ़ें : रमेश चंद्र महापात्रा ने संभाला एसईसीएल निदेशक तकनीकी का पदभार
श्री परांजपे वर्तमान में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए 12 अधिकारी साक्षात्कार में सम्मिलित हुए थे।
इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया के 25 अस्पताल स्टेट हेल्थ अथॉरिटी को ट्रांसफर
पीईएसबी की अनुशंसा के बाद, उनका नाम अंतिम अनुमोदन के लिए कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) को भेज दिया गया है। उनकी नियुक्ति आवश्यक सतर्कता मंजूरी और एसीसी की स्वीकृति के अधीन होगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









