Advertisement

मुंबई में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह (Star Rating Awards Ceremony) में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) को चार प्रमुख पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

भूमिगत खदानों की श्रेणी में छतरपुर-1 भूमिगत खदान ने देश की सभी भूमिगत कोयला खदानों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर गौरव हासिल किया, वहीं सावनेर माइन नंबर-1 भूमिगत खदान को 5-स्टार रेटिंग से नवाजा गया।

इसी प्रकार खुली खदानों की श्रेणी में गोकुल ओपन कास्ट खदान और मकरधोकड़ा-1 ओपन कास्ट खदान दोनों को 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई।

ये सभी पुरस्कार केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, माननीय केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, कोयला सचिव विक्रम देव दत्त तथा अतिरिक्त कोयला सचिव रुपिंदर बरार द्वारा WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जय प्रकाश द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (संचालन एवं योजना) आनंदजी प्रसाद तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधकों लक्ष्मी कान्त महापात्रा (पाथाखेड़ा), जे. वी. एस. पी. राव (नागपुर) और मों. सबीर (उमरेड) एवं महाप्रबंधक (सेफ्टी) दिनेश बिसेन को प्रदान किए गए।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में WCL के झंकार महिला मंडल द्वारा पोषित विशेष बच्चों के बैंड ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर कोल इंडिया की सहायक कंपनियों सहित कोयला उद्योग जगत के अनेक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement