कोरबा, 19 सितम्बर। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के इंटक ने जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति (standardization committee) में अपने प्रतिनिधियों को सम्मिलित करने तीन नाम प्रस्तावित किया है।
इसे भी पढ़ें : अपोलो के 44 हॉस्पिटल्स में कोयला कामगारों को मिलेगी इलाज की सुविधा, हुआ MoU
इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी एसक्यू जमा ने सीआईएल (CIL) चेयरमैन पीएम प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) विनय रंजन, मानकीकरण समिति के चेयरमैन उदय ए काओले को पत्र भेजा है।
पत्र में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति में इंटक के प्रतिनिधि के तौर पर सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष कुमार जयमंगल (विधायक), महासचिव एसक्यू जमा तथा वैकल्पिक सदस्य के तौर पर जनक प्रसाद का नाम प्रस्तावित किया गया है।
साथ ही जेबीसीसीआई- XI से संबंधित समस्त समितियों और उप समितियों में भी इंटक प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी गई है।
इसे भी पढ़ें : CIL : मानकीकरण समिति की बैठक में इंटक को शामिल करने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यहां बताना होगा कि 18 सितम्बर, 2025 को प्रकरण में सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने जेबीसीसीआई मानकीकरण समिति की बैठक में इंटक को शामिल किए जाने का आदेश जारी किया है। मानकीकरण समिति की बैठक 22 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होनी है। इस बैठक में कोयला कामगारों के सालाना बोनस पर चर्चा होगी।


industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









