विधायक जैतपुर जय सिंह मरावी, कलेक्टर शहडोल डा. केदार सिंह, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ शर्मा, जनपद पंचायत सदस्य शिल्पी सौरभ पांडे, क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीके जेना, महाप्रबंधक (संचालन) मनीष कुमार श्रीवास्तव, उपक्षेत्रीय प्रबंधक बी हरीबाबू एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में ख़ैरहा भूमिगत खदान परियोजना के 22 भू प्रभावितों को रोजगार प्रदाय की श्रृंखला के प्रथम आयोजन में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कलेक्टर द्वारा एसईसीएल (SECL) परिवार में शामिल हो रहे समस्त नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी एवं उनके सफल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विधायक जय सिंह मरावी द्वारा उन समस्त 22 कर्मचारियों को सेवा में आने के उपरांत एक नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने समस्त जनों को समझाइश देते हुए “कर्म ही पूजा है“ के सिद्धांत पर चलकर कर्तव्य पथ पर दिए गए दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करें।
अंत में स्टाफ ऑफिसर मानव संसाधन द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









