कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी (Commercial Coal Mining) के 13 वें दौर के अंतर्गत तीन कोयला ब्लॉकों (Coal Blocks) की नीलामी की है। मंत्रालय ने 21 अगस्त, 2025 को वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी का 13 वां दौर शुरू किया था। इसके बाद, 20 नवंबर से 25 नवंबर, 2025 तक अग्रिम नीलामी आयोजित की गईं, जिसके दौरान तीन पूर्ण रूप से अन्वेषित कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई।
इन ब्लॉकों में कुल मिलाकर लगभग 3,306.58 मिलियन टन का भूगर्भीय भंडार है, जिसकी पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) 49 एमटीपीए है।
नीलामी का ब्लॉक-वार परिणाम निम्नानुसार हैः
- कोल ब्लॉक – पीरपैंती बाराहाट, राज्य – झारखंड, कोल रिजर्व- 798.56 MT, सफल बोलीकर्ता कंपनी- दामोदर घाटी निगम
- कोल ब्लॉक – धुलिया उत्तर, राज्य – झारखंड, कोल रिजर्व- 1181.25 MT, सफल बोलीकर्ता कंपनी- दामोदर घाटी निगम
- कोल ब्लॉक – मंदाकिनी-बी, राज्य – ओडिशा, कोल रिजर्व- 1326.77 MT, सफल बोलीकर्ता कंपनी- दामोदर घाटी निगम
इन तीनों ब्लॉकों से लगभग 4,620.69 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा, तथा लगभग 7,350 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के 66,248 अवसर सृजित होंगे। नीलामी में ताकुआ कोयला ब्लॉक भी प्रस्तुत किया गया था, लेकिन कोई अंतिम बोली प्राप्त नहीं हुई।
अब तक 136 कोयला ब्लॉकों की नीलामी
वर्ष 2020 में वाणिज्यिक कोयला खनन की शुरुआत के बाद से, कुल 136 कोयला ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है, जिनकी उत्पादन क्षमता 325.04 मिलियन टन प्रति वर्ष है। इन कोयला ब्लॉकों से सामूहिक रूप से 43,330 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने, 48,756 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आने और कोयला-उत्पादक क्षेत्रों में 4,39,447 रोजगार के अवसरों का अनुमान है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









