कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि वह सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान करेगी। इसके साथ ही बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतिम डिविडेंड पर भी विचार किया जा सकता है।
कोल इंडिया ने बताया है कि सोमवर 27 अप्रैल को बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक तय की गई है, जिसमें FY26 Q4 और पूरे वित्त वर्ष 31 मार्च 2026 तक के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स को मंजूरी दी जाएगी।
यह प्रक्रिया सेबी के LODR रेगुलेशन्स 2015 के तहत की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। ऑडिट कमेटी की समीक्षा के बाद ही रिजल्ट्स को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे निवेशकों को सटीक और भरोसेमंद आंकड़े मिल सकें।
कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि इसी बैठक में FY26 के लिए अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की जा सकती है। हालांकि, इसका भुगतान तभी संभव होगा जब शेयरधारक आगामी एजीएम में इसे मंजूरी देंगे। कोल इंडिया आमतौर पर निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









