कोलकाता, 28 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन ने बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स की 490वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कर्मचारियोें के ड्रेस कोड में बदलाव को मंजूरी दी है।
ड्रेस कोड में बदलाव का कार्यालय आदेश 28 अप्रेल को जारी किया गया। इसके अनुसार पुरुष कर्मचारी का नया डेªस कोड ग्रे शर्ट एवं ब्लैक पैंट निर्धारित किया गया है।
महिला कर्मचारियों के लिए दो अलग- अलग रंग का ड्रेस कोड होगा। मैरून कुर्ता कमीज एवं ब्लैक सलवार दुपट्टा अथवा ग्रे कुर्ता कमीज और ब्लैक सलवार दुपट्टा। महिला कर्मचारी ग्रे मैरून रंग की साड़ी और ब्लैक ब्लाउज धारण कर सकेंगी। कर्मचारियों को तीन या इससे अधि जोड़ी यूनिफाॅर्म के लिए सालाना 12,500 रुपए एडंवास राषि मिलेगी।



industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









