WCL ने अपने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई.सी.सी.सी.) तथा खदानों के दूरस्थ स्थानों, विशेषकर चेक-पोस्टों, के बीच आई.पी. आधारित द्वि-दिशीय (टू-वे) वॉइस कम्युनिकेशन स्थापित कर एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि अर्जित की है।
इस अभिनव पहल का शुभारंभ आज WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) श्री हरीश दुहन ने कंपनी के निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी) श्री आनंदजी प्रसाद तथा निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान किया।
WCL का आई.सी.सी.सी., कोल इंडिया लिमिटेड में पहला ऐसा केंद्र बन गया है, जिसने मौजूदा एम.पी.एल.एस. नेटवर्क के माध्यम से यह व्यवस्था प्रारंभ की है, जिससे किसी अतिरिक्त संचार माध्यम की आवश्यकता नहीं पड़ी। उपलब्ध नेटवर्क संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह पहल तकनीकी दृष्टि से किफायती एवं अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
रियल-टाइम सी.सी.टी.वी. मॉनिटरिंग के साथ त्वरित वॉइस कम्युनिकेशन की सुविधा उपलब्ध होने से आई.सी.सी.सी. एवं सुरक्षा कर्मियों के बीच समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। यह नवाचार WCL की सुरक्षा, निगरानी एवं आपदा प्रबंधन प्रणाली को नई मजबूती प्रदान करेगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









