गुरुवार को पहले शिफ्ट में पश्चिम बंगाल स्थित जामुड़िया थानांतर्गत ईसीएल (ECL) के कुनुस्तोड़िया एरिया के परासिया भूमिगत कोलियरी में हुए हादसे में दो कामगारों की मौत हो गई और कई कामगार घायल हुए हैं। घालयों को ईसीएल के बांसड़ा, काल्ला एवं अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह पहली पाली में लगभग 100 से अधिक श्रमिक कोयला काटने के लिए परासिया कोलियरी के 27 नंबर सेक्शन में काम कर रहे थे। अचानक एयर ब्लॉस्ट के साथ कोयले की चाल श्रमिकों के उपर आ गिरी। घटना की सूचना मिलते ही ईसीएल प्रबंधन बचाव कार्य में जुट गया। ईसीएल के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

खदान के बाहर डोली से निकले एक-एक श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इधर, श्रमिक संगठनों का कहना है कि सुरक्षा को लेकर ईसीएल मैनेजमेंट पूरी तरह से उदासीन हो गया है। लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









