कोलकाता, 29 जून (IndustrialPunch Desk) : देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को Great Place To Work® India द्वारा “India’s Best Workplaces in Mining and Quarrying 2026” की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान कंपनी की कर्मचारी-केंद्रित नीतियों, सकारात्मक कार्यसंस्कृति और समावेशी कार्यस्थल के निर्माण के लिए दिया गया है।
कोल इंडिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उसके कर्मचारियों के विश्वास, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा कार्य वातावरण विकसित किया है, जहाँ उन्हें सीखने, आगे बढ़ने और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास के समान अवसर मिलते हैं।
कंपनी के अनुसार, कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देने, विश्वास, सहयोग और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षित एवं प्रेरणादायक कार्यस्थल उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों के कारण यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई है।
कोल इंडिया ने कहा कि यह सम्मान भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









