हैदराबाद | IndustrialPunch : सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) ने Apprenticeship Training Programme 2026-27 के लिए 300 सीटों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें Engineering Graduate, Non-Engineering Graduate और Diploma Apprentice के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन (Website) आवेदन कर सकते हैं।
300 Apprentice Seats का विवरण
- Engineering Graduate Apprentice – 150
- Non-Engineering Graduate Apprentice – 100
- Diploma Apprentice – 50
- कुल – 300
कौन कर सकता है आवेदन?
- Engineering Graduate Apprentice: संबंधित विषय में Full-Time Engineering Degree, AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त।
- Non-Engineering Graduate Apprentice: संबंधित विषय में Full-Time Graduate Degree, UGC से मान्यता प्राप्त।
- Diploma Apprentice: संबंधित Engineering discipline में Full-Time Diploma, State Board of Technical Education से मान्यता प्राप्त।
- 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में पास-आउट उम्मीदवार पात्र हैं।
उम्र सीमा
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- SC/ST/BC उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 33 वर्ष
हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड
- Engineering एवं Non-Engineering Graduate Apprentice: ₹12,300 प्रति माह
- Diploma Apprentice: ₹10,900 प्रति माह
- Apprenticeship की अवधि 1 वर्ष यानी 12 महीने होगी।
न लिखित परीक्षा, न इंटरव्यू
चयन प्रक्रिया में Written Examination नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन Year of Passing के आधार पर Inter-se Seniority एवं Merit List के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद Document Verification होगा।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को पहले NATS 2.0 Portal पर Registration करना होगा। इसके बाद SCCL Career Portal के माध्यम से निर्धारित अवधि में आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की Hard Copy संबंधित Area MVTC/GVTC में निर्धारित समय तक जमा करनी होगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन शुरू: 6 अगस्त 2026, दोपहर 12 बजे
- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026, शाम 5 बजे
- Application Fee: ₹0 — कोई शुल्क नहीं
- Hard Copy भी 16 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









