Monday, August 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट GAIL ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! जन्मदिन और शादी की सालगिरह...

GAIL ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर 1 दिन की छुट्टी

Work-Life Balance को बढ़ावा देने GAIL का बड़ा फैसला, Executive/Non-Executive Trainees और Probation पर कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : GAIL (India) Limited ने अपने कर्मचारियों के लिए Birthday और Marriage Anniversary पर एक दिन की Special Casual Leave (SCL) शुरू करने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। GAIL Corporate HR Department की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी Circular के अनुसार यह सुविधा कर्मचारियों को अपने व्यक्तिगत महत्वपूर्ण अवसरों को परिवार के साथ मनाने और बेहतर Work-Life Balance बनाने के उद्देश्य से दी गई है।

Birthday या Marriage Anniversary पर मिलेगी 1 दिन की छुट्टी

GAIL के नए प्रावधान के तहत कर्मचारी एक Calendar Year में एक दिन की Special Casual Leave ले सकेंगे। यह छुट्टी कर्मचारी के Birthday या Marriage Anniversary के दिन ली जा सकती है।

छुट्टी की पात्रता के लिए Birthday अथवा Marriage Anniversary की वही तारीख मान्य होगी, जो GAIL के Official Records में उपलब्ध है।

Advertisement

Trainees और Probation पर कर्मचारी भी दायरे में

इस सुविधा का लाभ केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा गया है। Circular के अनुसार Executive/Non-Executive Trainees तथा Initial Appointment पर Probation Period में कार्यरत कर्मचारियों को भी यह Special Casual Leave दी जाएगी।

यह कदम GAIL में कार्यरत कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों के लिए व्यक्तिगत अवसरों को महत्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छुट्टी के दिन Birthday पड़ा तो नहीं मिलेगा Compensatory Off

GAIL ने Special Casual Leave के इस्तेमाल को लेकर कुछ शर्तें भी स्पष्ट की हैं। यदि कर्मचारी का Birthday या Marriage Anniversary Rest Day, Off Day, Closed Day या Holiday के दिन पड़ता है, तो उस दिन Special Casual Leave का लाभ नहीं लिया जा सकेगा और इसके बदले Compensatory Off भी admissible नहीं होगा। साथ ही इस SCL को बाद की तारीख के लिए Carry Forward करने की अनुमति भी नहीं होगी। यदि ऐसे दिन कर्मचारी को Official Duty करनी पड़ती है, तो उसके बदले भी कोई compensation नहीं दिया जाएगा।

GAIL Leave Rules की बाकी शर्तें रहेंगी लागू

Circular में स्पष्ट किया गया है कि Special Casual Leave के इस नए प्रावधान के अलावा GAIL Leave Rules की अन्य Terms and Conditions में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नया प्रावधान Competent Authority की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Work-Life Balance पर GAIL का फोकस

GAIL का यह निर्णय कर्मचारियों को अपने व्यक्तिगत जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को मनाने का अवसर देने के साथ-साथ Employee Welfare और Work-Life Balance को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट