Tuesday, October 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : Hasdeo Area में CMD का एक्शन मोड! उत्पादन बढ़ाओ, Safety-Quality...

SECL : Hasdeo Area में CMD का एक्शन मोड! उत्पादन बढ़ाओ, Safety-Quality से समझौता नहीं

वित्तीय वर्ष के बाकी समय के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा; उत्पादन, कोयला गुणवत्ता, माइन सेफ्टी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को लेकर दिए निर्देश

Advertisement

बिलासपुर। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश दुहन ने 21 अगस्त, 2026 को Hasdeo Area के सभी विभागाध्यक्षों (HoDs) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र के प्रदर्शन की व्यापक समीक्षा के साथ चालू वित्तीय वर्ष के शेष समय के लिए कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: Coal India ने जारी किया PRP का Kitty Factor! CMD से E-1 तक किस ग्रेड को कितना मिलेगा?

बैठक में कोयला उत्पादन लक्ष्य, उत्पादन बढ़ाने की रणनीति, कोयले की गुणवत्ता, खदान सुरक्षा, परिचालन दक्षता और आगामी चुनौतियों के लिए तैयारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई।

उत्पादन बढ़ाने पर फोकस

Advertisement

CMD हरीश दुहन ने क्षेत्र में कोयला उत्पादन को और बढ़ाने के लिए केंद्रित और समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

समीक्षा के दौरान शेष वित्तीय वर्ष के उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रणनीति और आवश्यक कार्यों पर भी चर्चा हुई।

Safety और Quality से समझौता नहीं

CMD ने परिचालन के दौरान Mine Safety को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही उत्पादित कोयले की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और परिचालन दक्षता में सुधार पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ काम करते हुए उत्पादन और डिस्पैच से जुड़े लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने की दिशा में प्रयास करने को कहा।

अगले वित्तीय वर्ष की तैयारी अभी से

बैठक में केवल मौजूदा वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की समीक्षा तक ही चर्चा सीमित नहीं रही। CMD ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए Advance Planning और Operational Preparedness मजबूत करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर पहले से तैयारी करने और परिचालन व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

इसे भी पढ़ें: WCL में स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण पर हल्लाबोल! एक्स-रे विभाग निजी हाथों में देने के खिलाफ 4 यूनियनें एकजुट

Haldibari Underground Mine का भी निरीक्षण

Hasdeo Area के दौरे के दौरान CMD हरीश दुहन ने Haldibari Underground Mine का भी दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे भूमिगत खनन कार्यों और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान underground mining operations की स्थिति और कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान