Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट IndianOil की अंतरराष्ट्रीय उड़ान! Mauritius को 5 साल तक पेट्रोल-डीजल और ATF...

IndianOil की अंतरराष्ट्रीय उड़ान! Mauritius को 5 साल तक पेट्रोल-डीजल और ATF की सप्लाई

State Trading Corporation के साथ समझौता; Mauritius की पूरी import requirement पूरी करेगा IndianOil, ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

Advertisement

नई दिल्ली। IndustrialPunch : सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनी Indian Oil Corporation Limited (IndianOil) ने Mauritius की State Trading Corporation (STC) के साथ पांच वर्ष के लिए महत्वपूर्ण petroleum supply agreement किया है। इस समझौते के तहत IndianOil Mauritius की Motor Spirit (Petrol), High Speed Diesel (HSD) और Aviation Turbine Fuel (ATF) की पूरी import requirement पूरी करेगा।

यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब वैश्विक ऊर्जा बाजार में आपूर्ति और कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पांच वर्ष का यह long-term arrangement Mauritius को ईंधन की नियमित और सुनिश्चित आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ price volatility से बचाव में भी मदद करेगा।

Mauritius की पूरी Import Requirement संभालेगा IndianOil

समझौते के अनुसार IndianOil Mauritius की पेट्रोल, हाई-स्पीड डीजल और विमानन ईंधन की पूरी आयात आवश्यकता को पूरा करेगा। इससे Mauritius को अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय स्रोतों पर ईंधन के लिए निर्भरता कम करने और लंबे समय के लिए supply security सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

भारत-मॉरीशस Energy Partnership को मजबूती

यह केवल एक commercial fuel supply agreement नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक oil and gas cooperation का हिस्सा है। भारत और Mauritius ने petroleum product supply के अलावा capacity building और personnel training जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भी framework तैयार किया है।

समझौते का आदान-प्रदान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और Mauritius के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की मौजूदगी में हुआ। यह कार्यक्रम मंत्री पुरी की 20-21 अगस्त 2026 की Mauritius यात्रा के दौरान हुआ।

IndianOil की Overseas Presence पहले से मजबूत

Mauritius में IndianOil की मौजूदगी नई नहीं है। कंपनी की wholly owned subsidiary IndianOil (Mauritius) Ltd (IOML) वर्ष 2001 में स्थापित हुई थी और 2004 से वहां परिचालन कर रही है। कंपनी के अनुसार IOML Mauritius में automotive fuels, aviation fuel, marine fuels, lubricants और petrochemicals के कारोबार में सक्रिय है तथा उसके पास 33 filling stations का नेटवर्क है।

IndianOil के लिए Mauritius अफ्रीका और हिंद महासागर क्षेत्र में उसके overseas expansion का महत्वपूर्ण आधार भी है।

भारत के लिए भी रणनीतिक महत्व

इस पांच वर्षीय agreement से भारत की एक प्रमुख PSU oil marketing company की अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भूमिका और मजबूत होती है। Mauritius के लिए जहां यह fuel security का साधन है, वहीं IndianOil के लिए यह overseas business और regional energy partnership को विस्तार देने वाला कदम है।

सरकार के अनुसार यह हाल के वर्षों में किसी भारतीय PSU Oil Marketing Company द्वारा South Asia के बाहर किया गया पहला long-term supply agreement है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट