कोरबा। IndustrialPunch: एसईसीएल में कार्यरत माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन के लिए एक घंटे का चार्जिंग अलाउंस दिए जाने की मांग तेज हो गई है। कोयला मजदूर पंचायत (हिंद मजदूर सभा) ने इस संबंध में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया पर बढ़ेगा श्रमिक दबाव! JBCCI- XII के लिए 27 अगस्त को चार यूनियन की बड़ी बैठक
के उप महामंत्री एससी मंसूरी की ओर से भेजे गए पत्र में माइंस रूल्स, 1955 के रूल-60 के सब-रूल (2) का हवाला देते हुए कहा गया है कि एसईसीएल के कुछ क्षेत्रों में माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन को एक घंटे का चार्जिंग अलाउंस दिया जा रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह सुविधा नहीं मिल रही है। पत्र में गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों में भी समान रूप से एक घंटे का चार्जिंग अलाउंस दिए जाने की मांग की गई है।
एक ही कंपनी में अलग-अलग व्यवस्था पर उठे सवाल
एससी मंसूरी का कहना है कि जब कुछ क्षेत्रों में निर्धारित प्रावधान के तहत एक घंटे का चार्जिंग अलाउंस दिया जा रहा है, तो अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों को इससे वंचित रखना उचित नहीं है। संगठन ने प्रबंधन से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए समान रूप से चार्जिंग अलाउंस लागू करने की मांग की है।
पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि संबंधित क्षेत्रों के माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन को एक घंटे का चार्जिंग अलाउंस देने के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान की जाए।
BCCL के आदेश का दिया उदाहरण
HMS द्वारा संलग्न दस्तावेज में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का 21 अगस्त, 2024 का पत्र भी शामिल है। इसमें BCCL को माइनिंग सरदार/ओवरमैन के लिए एक घंटे का चार्जिंग अलाउंस दिए जाने के संबंध में आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: गेवरा में SECL की बड़ी छलांग! देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल शुरू
SECL में अब प्रबंधन के निर्णय पर नजर
HMS की मांग के बाद अब निगाहें SECL प्रबंधन के अगले कदम पर हैं। यदि मांग स्वीकार की जाती है तो संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत माइनिंग सरदार एवं ओवरमैन को चार्जिंग अलाउंस का लाभ मिल सकता है। इस मुद्दे का सीधा संबंध कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था और कार्य समय से है। ऐसे में संगठन ने प्रबंधन से मामले का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









