Advertisement
धनबाद । IndustrialPunch : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में निदेशक (कार्मिक) के पद के लिए सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने जोबी वीपी के नाम की सिफारिश की है। PESB की 10 नवंबर 2026 को आयोजित चयन बैठक में 11 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद बोर्ड ने CCL के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जोबी वीपी को इस पद के लिए अपनी अनुशंसा दी।
PESB की बैठक के मिनट्स के अनुसार, निदेशक (HR) पद के लिए कुल 11 अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। इनमें कोल इंडिया लिमिटेड, CCL, NCL, ECL, WCL, MSTC, NTPC और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) से जुड़े अधिकारी शामिल थे।
साक्षात्कार में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल थे:
- सुरापु रेड्डी वेंकट रविंद्रनाथ – महाप्रबंधक (HR), कोल इंडिया
- जोबी वी.पी. – महाप्रबंधक (HR), CCL
- दुर्गा प्रसाद सामल – महाप्रबंधक (HR), कोल इंडिया
- सुमन रस्तोगी – महाप्रबंधक (HR), CCL मुख्यालय
- समीर बरला – महाप्रबंधक (HR), NCL
- तमोशी रॉय चौधरी – महाप्रबंधक (HR), ECL
- ललित प्रकाश तिर्की – महाप्रबंधक, WCL
- अबीर मुखोपाध्याय – महाप्रबंधक, ECL
- रेणुका वर्मा – चीफ जनरल मैनेजर, MSTC
- विजया लक्ष्मी मुरलीधरन – अतिरिक्त महाप्रबंधक (HR), NTPC
- सौरभ शर्मा – कार्यकारी निदेशक (HR), DVC
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
Advertisement









