Friday, November 27, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल अधिकारियों के नेतृत्व विकास पर CCL का बड़ा कदम, IIM रांची के...

अधिकारियों के नेतृत्व विकास पर CCL का बड़ा कदम, IIM रांची के साथ हुआ समझौता

सीसीएल के विभिन्न विषयों एवं ग्रेड के कुल 240 अधिकारियों को व्यवस्थित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।

Advertisement

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने आज अपने अधिकारियों को व्यवस्थित प्रबंधकीय एवं नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), रांची के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, सीसीएल के महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ उपस्थित रहे। सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री एम. एफ. हक एवं आईआईएम रांची की ओर से श्री अमित सचान, डीन ईईसी (Executive Education and Consulting) ने महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

यह सीसीएल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। किसी प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान के साथ संस्थागत साझेदारी के माध्यम से अधिकारियों की प्रबंधकीय एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में यह अपनी तरह की पहली पहल है।
इस एमओयू की संकल्पना, समन्वय एवं क्रियान्वयन से लेकर हस्ताक्षर समारोह के सफल आयोजन तक की पूरी प्रक्रिया का समन्वय सीसीएल के मुख्य प्रबंधक (एचआरडी) श्री विकास कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस रणनीतिक पहल के तहत सीसीएल के विभिन्न विषयों एवं ग्रेड के कुल 240 अधिकारियों को व्यवस्थित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।

Advertisement
  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान