Google Image

कोरबा। ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लौटी महिला को प्रशासन ने 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया है। करीब 45 आयु वर्ग की यह महिला 14 दिसंबर को UK से बालकोनगर लौटी है। यहां बताना होगा ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन मिलने से सावधानी बरती जा रही है। बताया गया है कि यह स्ट्रेन 70 प्रतिशत ज्यादा प्रभावशाली है। भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने जाने वाली सभ फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सभी जिला कलेक्टर को ऐहतियात बरतने कहा है। 25 नवबर से 23 दिसम्बर की अवधि में ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी लोगों को जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। टोल फ्री नंबर 104 पर इसकी सूचना दी जा सकती है। कोरबा एसडीएम सुनील नायक ने बताया कि यूके से लौटी महिला को बालकोनगर में ही क्वारेंटाइन किया गया है।

  • Website Designing