मध्य रूस में आज एक विमान दुर्घटना में 16 पैराशूटर मारे गये

रूस के आपात मंत्रालय ने अपने टेलिग्राम चैनल पर बताया कि एल-410 विमान तातरस्तान गणराज्य के ऊपर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 22 लोग सवार थे।

मध्य रूस में आज एक विमान दुर्घटना में 16 पैराशूटर मारे गये। रूस के आपात मंत्रालय ने अपने टेलिग्राम चैनल पर बताया कि एल-410 विमान तातरस्तान गणराज्य के ऊपर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 22 लोग सवार थे।

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश सरकार की दक्षिणी क्षेत्र में दूसरा परमाणु बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना

स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को जानकारी दी कि 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंटरफैक्स के अनुसार यह विमान रूस की सेना, वायुसेना और नौसेना की सहायता के लिये गठित स्वैच्छिक संगठन का था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing