Advertisement

नई दिल्ली, 28 जून। मंगलवार को कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘COAL INDIA WINS OVER COVID’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में कोरोना महामारी के दौरान कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कपंनियों द्वारा किए गए कार्यों का समावेश है।

पुस्तिका विमोचन के अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ अनिल कुमार जैन (द्वारा वीसी), मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव व्ही के तिवारी, कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल (द्वारा वीसी), संयुक्त सचिव श्रीमती विस्मिता तेज, श्रीमती निरुपमा कोत, बी बी पति आदि उपस्थित रहे। अनुषांगिक कपंनियों के सीएमडी एवं निदेशकगण भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

Advertisement
Advertisement