Advertisement

नई दिल्ली, 08 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा के कर्त्‍तव्य पथ का लोकार्पण किया। श्री मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।

इस अवसर श्री मोदी ने कहा कि भारत को आज नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है क्योंकि राष्ट्र ‘अमृत काल’ के दौरान उपनिवेशवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास फिर से लिखा गया है।

इसे भी पढ़ें : क्या आपने देखी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की खूबसूरत तस्वीरें, आज शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान और वीरता को याद करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास देश के युवाओं के बीच जीवन रक्त के रूप में संचरण करता है। उन्होंने कहा कि अगर देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परिकल्पना पर चलता तो भारत अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंच जाता।

Advertisement

आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ‘कार्तव्य पथ’ देश की राजधानी का दिल है। उन्होंने कहा कि ‘कार्तव्य पथ’ का उद्घाटन ‘अमृत काल’ में नए भारत के लिए प्रधानमंत्री के दूसरे ‘पंच प्रण’ यानी औपनिवेशिक मानसिकता हर निशान को दूर करने के अनुरूप है।

इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री निर्मला ने कहा- महंगाई कम करना केवल केन्द्र सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं

इंडिया गेट के पास छतरी के नीचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की काली ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित की गई है। पारंपरिक तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके प्रतिमा को पूरी तरह से हाथ से तराशा गया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित किया गया है, जहां इस साल जनवरी में श्री मोदी ने नेताजी की 125 वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने संशोधित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर प्रदर्शनी भी देखी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement