Tuesday, August 25, 2026
Home National News उत्तराखंड में बस खाई में गिरी 25 बरातियों की मौत, बचाव कार्य...

उत्तराखंड में बस खाई में गिरी 25 बरातियों की मौत, बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार देर रात एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार देर रात एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। बस बारातियों को लेकर हरिद्वार के लालढांग से काड़ागांव जा रही थी। सिमड़ी गांव के पास ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।

हादसा रात करीब 8 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले बीरोंखाल इलाके में हुआ। रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हुई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग पहुंच गए और रेस्क्यू में मदद की। अंधेरा होने की वजह से शवों और घायलों को मोबाइल की फ्लैशलाइट से खोजा गया।

डीजीपी उत्त्राखंड अशोक कुमार ने बताया कि घटना में 25 लोगों की मृत्यु हुई है और 21 लोगों को बचाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट हुई दुःखद बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान में एसडीएआरएफ व स्थानीय प्रशासन द्वारा 21 यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट