Advertisement

कोलकाता, 01 नवम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड के 48 वें स्थापना दिवस पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को Corporate Award on Environment/ Environment Managment Award, Corporate Award on CSR, Corporate Award on Highest %age Increase in Net Sales, Corporate Award on Highest Departmental Capacity Utilization (OC Projects) सभी में द्वितीय श्रेणी से सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत श्रेणी में नागपुर क्षेत्र के जी. पी. सिंह को बहादुरी का पुरस्कार (Bravery Award), वणी नार्थ क्षेत्र के महाप्रबंधक सुनील कुमार को बेस्ट जीएम (वर्तमान में नागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक), मुख्यालय के GM (CMC)  ए. पी. सिंह को सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष Best HoD से सम्मानित किया गया।

Advertisement

उक्त पुरस्कार कोलकाता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी, चेयरमैन, सीआईएल,  प्रमोद अग्रवाल एवं कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन एस. नरसिंह राव के करकमलों से सीएमडी मनोज कुमार एवं संबंधी विजेताओं ने ग्रहण किये। CMD मनोज कुमार ने इन उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम को दिया और उन्हें बधाई दी। कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को मिले इन 07 अवार्ड्स से टीम वेकोलि में जश्न का माहौल है।

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement