Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन केन्द्रीय कर्मचारियों का कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?, 31 जनवरी को हो जाएगा...

केन्द्रीय कर्मचारियों का कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?, 31 जनवरी को हो जाएगा कन्फर्म

लेकिन अगर दिसंबर के आंकड़े में अंक का उछाल आता है तो DA Hike 4% भी हो सकता है, हालांकि इसकी संभावना कम दिखाई देती है.

Advertisement

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2023 की पहली खुशखबरी तब मिलेगी, जब उनके महंगाई भत्ते का ऐलान हो जाएगा. हालांकि, इसमें अभी वक्त है, लेकिन उन्हें कितना महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा, ये कन्फर्म होने जा रहा है. बस 15 दिन और फिर उनके लिए महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी (DA Hike) का रास्ता साफ हो जाएगा. 31 जनवरी 2023 को DA से जुड़े नंबर्स आने वाले हैं. इन नंबर्स से साफ होगा कि साल 2023 की पहली छमाही के लिए उनके महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा. दरअसल, AICPI इंडेक्स का डेटा हर महीने की आखिरी तारीख को आता है. 31 जनवरी को दिसंबर 2022 का आंकड़ा आना है. ये फाइनल आंकड़ा होगा, जिसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा.

कितना बढ़ेगा महंगाई?

साल 2023 की पहली छमाही यानि जनवरी से जून 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) का ऐलान मार्च 2023 में होगा, लेकिन इसके फाइनल नंबर्स 31 जनवरी तक आ जाएगा. दरअसल, महंगाई भत्ता AICPI इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है, श्रम मंत्रालय इंडेक्स में कई महत्वपूर्ण चीजों की महंगाई को देखते हुए महंगाई भत्ते में इजाफा करता है, अभी तक नवंबर 2022 तक के आंकड़े आए हैं. इंडेक्स का नंबर 132.5 पर है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा होना तय है. अगर इंडेक्स का नंबर दिसंबर में भी स्थिर रहता है तो उनका महंगाई भत्ता 3% बढ़ेगा, लेकिन अगर दिसंबर के आंकड़े में अंक का उछाल आता है तो DA Hike 4% भी हो सकता है, हालांकि इसकी संभावना कम दिखाई देती है.

क्यों नहीं बढ़ेगा AICPI INDEX का आंकड़ा?

एक्सपर्ट्स की मानें तो दिसंबर के लिए CPI inflation के नंबर 12 जनवरी को आए हैं इसमें दिसंबर में रिटेल महंगाई 1 साल के न्यूनतम स्तर 5.72% पर आ गई है. वहीं, नवंबर में रिटेल महंगाई 5.88% पर थी. नवंबर में रिटेल महंगाई जब नीचे आई थी तो AICPI इंडेक्स में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था. अक्टूबर 2022 में AICPI इंडेक्स 1925 अंक पर था जो नवंबर में भी स्थिर रहा। ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट मान रहे है कि दिसंबर 2022 All India Consumer Price Index भी स्थिर रहने के ही वास है, अगर इंडेक्स में मामूली बदलाव होता भी है तो भी DA Hike 3 प्रतिशत ही होगा.

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: