Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : सीएमडी डा. मिश्रा देर शाम दीपका खदान में उतरे

SECL : सीएमडी डा. मिश्रा देर शाम दीपका खदान में उतरे

एसईसीएल के सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे। उन्होंने साइडिंग जाकर कोल स्टॉक की स्थिति देखी और सीएचपी का जायजा लिया।

माइन प्लान को देखते हुए
माइन प्लान को देखते हुए
Advertisement

बिलासपुर, 21 जनवरी। शनिवार की देर शाम एसईसीएल के सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा कोरबा जिले में स्थित दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे। उन्होंने साइडिंग जाकर कोल स्टॉक की स्थिति देखी और सीएचपी का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : WCL ने जीता कोल इंडिया अंतर कंपनी क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में NCL को हराया

सीएमडी ने आमगांव पैच में दस्तक दी और खदान विस्तार से जुड़ी चुनौतियों का अवलोकन किया। उन्होंने केसीसी ओबी पैच, कोयला पैच, श्रीराम पैच, गोदावरी पैच समेत दीपका मेगा प्रोजेक्ट के लगभग हर हिस्से का निरीक्षण किया तथा माइन प्लान को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

दीपका मेगा परियोजना 38 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य की ओर अग्रसर है। गत गुरुवार 1.44 लाख टन उत्पादन कर दीपका ने इस वित्तीय वर्ष का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन दर्ज किया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : 19% MGB पर सहमति तो बना ली, लेकिन DPE नहीं है सहमत!, अब क्या होगा?

सीएमडी एसईसीएल के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजन प्रसाद साह साथ रहे तथा कार्यनिष्पादन की जानकारी दी। दीपका कोर टीम से महाप्रबंधक (खनन) दिलीप एम बोबड़े, क्षेत्र व परियोजना के विभागाध्यक्ष आदि की भी उपस्थिति रही।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट