Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन केन्द्र सरकार के एक समूह को पुरानी पेंशन योजना चुनने का मिला...

केन्द्र सरकार के एक समूह को पुरानी पेंशन योजना चुनने का मिला मौका

केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के एक समूह को पुरानी पेंशन योजना चुनने का एक मौका दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इस आशय एक आदेश जारी किया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 05 मार्च। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के एक समूह को पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme) चुनने का एक मौका दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इस आशय एक आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : लेबर- 20 इंसेप्शन मीटिंग 6 व 7 मार्च को पटना में, जानें क्या है G- 20 और भारत क्यों कर रहा मेजबानी

जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को अधिसूचित किये जाने की तारीख 22 दिसंबर, 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के तहत केंद्र सरकार की सेवाओं में शामिल होने वाले कर्मचारी केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 (अब 2021) के तहत पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने के पात्र हैं।

संबंधित सरकारी कर्मचारी 31 अगस्त, 2023 तक इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

चौदह लाख से अधिक केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की संस्था नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें : 6 अंकों के कोड के बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की बिक्री अगले माह से होगी बंद

एनएमओपीएस की दिल्ली इकाई के प्रमुख मंजीत सिंह पटेल ने कहा, केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। हम केंद्र सरकार से एक बार फिर मौजूदा नयी पेंशन योजना में संशोधन करने का अनुरोध करते हैं ताकि केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सके।’

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट