Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : लक्ष्य तक पहुंचने की कवायद, CMD पहुंचे हसदेव एरिया, DT...

SECL : लक्ष्य तक पहुंचने की कवायद, CMD पहुंचे हसदेव एरिया, DT की सोहागपुर क्षेत्र में दस्तक

रविवार को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने राजनगर ओपनकास्ट, हसदेव एरिया का निरीक्षण किया।

Advertisement

बिलासपुर, 05 मार्च। रविवार को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने राजनगर ओपनकास्ट, हसदेव एरिया का निरीक्षण किया।

माइन प्लान के अवलोकन उपरांत उन्होंने व्यू प्वाइंट से खदान की गतिविधियों का जायजा लिया। एरिया कोर टीम को निर्देश देते हुए सीएमडी ने वार्षिक लक्ष्य के प्राप्ति हेतु हरसंभव प्रयत्न का आह्वान किया।

वे क्षेत्र के कर्मियों के साथ, खुले संवाद सत्र में शामिल हुए। सीएमडी के अनुभव, दृष्टांत व प्रबंधकीय कौशल के गुरों को सुन और सीख कर हसदेव एरिया के कर्मी प्रेरित हुए।

डीटी ने सोहागपुर क्षेत्र का दौरा किया

Advertisement

निदेशक तकनीकी संचालन एसके पाल ने रविवार को एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र का दौरा किया। वे रामपुर बटुरा ओपनकास्ट, अमलाई, धनपुरी खदान पहुंचे तथा कार्य संचालन की समीक्षा की। श्री पाल ने रामपुर बटुरा के परियोजना प्रभावितों के साथ बैठक की तथा उनके द्वारा प्रस्तुत विभिन्न बिंदुओं को संज्ञान में लेते हुए एरिया प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: