Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL का उत्पादन 160 MT पर पहुंचा, लेकिन टॉप पर नहीं पहुंच...

SECL का उत्पादन 160 MT पर पहुंचा, लेकिन टॉप पर नहीं पहुंच सकेगी कंपनी

कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 23 मार्च की स्थिति में 160.46 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 24 मार्च। कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 23 मार्च की स्थिति में 160.46 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें : CIL ने यूनियन की फिर बुलाई बैठक, उठे सवाल, फिलहाल नहीं होगी जेबीसीसीआई की 9वीं मीटिंग

इधर, चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने में आठ दिन शेष हैं। इन आठ दिनों में एसईसीएल को टारगेट तक पहुंचने के लिए 21.54 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज करना होगा। यानी औसतन 2.69 मिलियन टन प्रतिदिन। देखना होगा कि कंपनी का उत्पादन टारगेट तक पहुंच पाता है या नहीं।

इसे भी पढ़ें : कोयले की रॉयल्टी से राज्यों का भर रहा खजाना, देखें विवरण :

Advertisement

दूसरी ओर एसईसीएल इस बार भी कोयला उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर ही बने रहेगी। दरअसल महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 23 मार्च की स्थिति में 188.08 मिलियन टन उत्पादन दर्ज कर लिया है। जबकि एमसीएल के समक्ष 176 मिलियन टन का लक्ष्य था। इस दफे भी एमसीएल उत्पादन के मामले में टॉप पर रहेगा।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट