Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन ESIC : फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 500 बिस्तर और...

ESIC : फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 500 बिस्तर और बढ़ेंगे

भूपेन्द्र यादव ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद में 650 बिस्‍तरों वाले अस्‍पताल में और 500 बिस्तर जोड़ने की घोषणा की है।

Advertisement

नई दिल्ली, 27 मार्च। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम-ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद में 650 बिस्‍तरों वाले अस्‍पताल में और 500 बिस्तर जोड़ने की घोषणा की है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के बाद ईएसआईसी अपने प्रशासन और सेवा में प्रदान करने में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है। श्री यादव ने निःस्वार्थ सेवा और निष्‍ठा पर जोर देते हुए कहा कि ये दोनों बातें जीवन के मिशन पूरा करने के मूलमंत्र हैं।

केंद्रीय मंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया और बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र में अत्‍याधुनिक प्रयोगशाला और विद्यार्थियों के लिए अस्पताल में व्यायामशाला की नई सेवाओं का शुभारंभ किया। चिकित्सा अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से यह स्किल प्रयोगशाला स्थापित की गई है।

 

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट