Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री को पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होने का...

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री को पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होने का आमंत्रण

कॉन्क्लेव में तकनीकी विषयों पर बौद्धिक चर्चा के साथ ही अभियंताओं के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisement

रायपुर, 11 अप्रैल 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांतीय महासचिव इंजीनियर मनोज वर्मा के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इंजीनियर श्री मनोज वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद विगत 4 वर्षों में पहली बार प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में प्रदेश भर से विद्युत अभियंता सम्मिलित होंगे। कॉन्क्लेव में तकनीकी विषयों पर बौद्धिक चर्चा के साथ ही अभियंताओं के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव के आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया और कॉन्क्लेव के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ आरके शर्मा, आरके बंछोर, विनय चंद्राकर सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट